प्रियंका ने दी करण-बिपाशा को शादी की बधाई

April 07, 2016 | 02:45 PM | 2 Views
priyanka-chopra-confirms-bipasha-karan-wedding-niharonline

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी की खबरें पिछले काफी वक्त से मीडिया में छाई हुई हैं। लेकिन दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की।अब अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इनकी शादी की खबरों पर मोहर लगा दी है।

उन्होंने हाल ही में ट्वीट कर इन दोनों को शुभकामनाएं दी हैं, प्रियंका ने लिखा, मैं अपनी दोस्त बिपाशा और उनके होने वाले पति करण सिंह ग्रोवर को दिल से शुभकामनाएं देती हूं।पिछले दिनों आई खबर के मुताबिक करण और बिपाशा 30 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

सूत्रों के अनुसार इन्होंने मुंबई का एक होटल भी बुक कर लिया है।बिपाशा शादी में ट्रेडिशनल बंगाली लिबास में नजर आने वाली हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि दोनों ने गुपचुप सगाई रचा ली है।हालांकि अब तक इन दोनों में से किसी ने भी अब तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

आपको बता दें कि करण सिंह ग्रोवर इससे पहले भी दो बार शादी कर चुके हैं।सबसे पहले उनकी शादी वर्ष 2008 में टीवी अभिनेत्री श्रद्धा निगम से हुई थी, लेकिन दोनों का रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाया और इनका तलाक हो गया।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय