वक्त की कमी की वजह से प्रियंका नहीं कर रही शादी

May 13, 2016 | 01:55 PM | 1 Views
priyanka-chopra-has-no-time-for-marriage-niharonline

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपडा आजकल हॉलीवुड में भी छाई हुई हैं। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की तरह प्रियंका चोपडा से भी उनकी शादी को लेकर अक्सर सवाल किए जाते हैं। अब इस बात का खुलासा हो गया है कि प्रियंका चोपडा शादी क्यों नहीं कर रही हैं। 

इस बात का खुलासा प्रियंका चोपडा की मां ने किया है। अभिनेत्री प्रियंका चोपडा की मां मधु चोपडा ने एक कार्यक्रम में कहा कि अभी प्रियंका के पास शादी के लिए समय नहीं हैं। प्रियंका की मां ने कहा कि जब भी प्रियंका के पास समय होगा वो शादी कर लेगी। साथ ही प्रियंका की मां ने यह भी कहा कि शादी करने की उम्र हो गई है इसलिए शादी कर लेनी चाहिए, यह लॉजिक बहुत बेकार है और प्रियंका इस आधार पर कतई शादी नहीं करेगी। 
मधु चोपडा ने कहा कि वह आजकल कई शादियों को टूटते हुए देख रही हैं।

मधु ने कहा कि जब तक दंपत्ति के पास एक दूसरे के लिए वक्त नहीं होता तो उनका रिश्ता मजबूत नहीं हो पाता। मधु चोपडा ने कहा कि जब प्रियंका के पास अपने रिश्ते को देने के लिए समय होगा तो वह शादी कर लेगी। गौरतलब है कि फिलहाल प्रियंका बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों जगह अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय