भोजपुरी फिल्मों में दिख सकती हैं प्रियंका चोपड़ा

May 09, 2016 | 11:01 AM | 4 Views
Priyanka-Chopra-bhojpuri-film-niharonline

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड फिल्मों के साथ ही अभी हाल फिलहाल हॉलीवुड कि फिल्मों में भी कदम रखा है। इस समय उन्हें हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों जगह ध्यान देना पड़ रहा हैं। ‘क्वांटिको‘ टीवी सीरियल से हॉलीवुड में चर्चित हुई प्रियंका चोपड़ा को राष्ट्रपति भवन में पद्मश्री के अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। अब प्रियंका के बारे में यह भी सुनने को मिल रहा है की उन्हें क्षेत्रीय भाषा की फिल्में करने से कोई परहेज नहीं है।

प्रियंका के प्रोडक्शन हाउस पीबल पिक्चर्स के बैनर तले भोजपुरी फिल्म बम बम बोल रहा है काशी का निर्माण किया गया है। उन्हें क्षेत्रीय भाषा की फिल्में करने से कोई परहेज नहीं है। अच्छी कहानी मिलने पर प्रियंका भोजपुरी फिल्मों में भी दिख सकती हैं।

प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने कहा, यदि अच्छा प्रोजेक्ट मिले तो प्रियंका उसे जरूर स्वीकार करेंगी। वे क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों के खिलाफ नहीं हैं। प्रियंका की माँ ने कहा की उन्होंने तो तमिल और तेलुगु फिल्में भी की हैं। कहानी अच्छी होने पर ही उस पर विचार किया जा सकता है।

 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय