40 दिनों के लिए भारत आएगी प्रियंका चोपड़ा

May 25, 2016 | 02:09 PM | 2 Views
priyanka-chopra-niharonline

बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी कामयाब रहीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड फिल्म ’बेवॉच’ की शूटिंग खत्म करने के बाद अब करीब डेढ़ महीने के लिए इंडिया आने वाली हैं। आप सोच रहे होंगे कि अपने हेक्टिक शेड्यूल से थककर प्रियंका इंडिया में कुछ आराम के पल गुजारेंगी और यहां के खूबसूरत बीच पर एन्जॉय करेंगी, तो ऐसा नहीं है। दरअसल इंडिया लौटने के बाद प्रियंका यहां कुछ विज्ञापनों की शूटिंग करेंगी। 

प्रियंका अगले डेढ़ महीने के अंदर 24 एडवर्टाइजमेंट कैंपेन के जरिये करीब 40 दिनों में 100 करोड़ रुपए की कमाई करेंगी। जिन विज्ञापनों में प्रियंका नजर आएंगी उनमें फ्रूट बेवरेजेस ब्रांड के अलावा भी कई ब्रांड हैं। फ्रूट बेवरेज कंपनी ने अकेले प्रियंका को 6 करोड़ रुपए ऑफर किए हैं।

प्रियंका पिछले साल अमेरिकी टीवी सीरिज ’क्वांटिको’ से काफी पॉपुलर हुईं। उन्हें बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड में भी खूब तारीफ मिली। अब वह अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ’बेवॉच’ में काम कर रही हैं, जिसमें उनके साथ ड्वेन जॉनसन (द रॉक) और जैक एफ्रान जैसे हॉलीवुड स्टार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय