प्रियंका चोपड़ा को ‘कोई मिल गया‘ ?

November 12, 2015 | 11:59 AM | 2 Views
priyanka-chopra-niharonline

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अब इंटरनेशनल स्टार बन चुकी है। प्रियंका इन दिनों अपनी बॉलीवुड फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी‘ और अमरीकन टीवी शो ‘क्वांटिको‘ में बिजी है। फिलहाल, उनका एक पैर विदेश में तो दूसरा भारत में रहता है।

पीसी अमेरिका से मुंबई के बीच भागदौड़ कर मेहनत कर रही है कि अपने दोनों प्रोजेक्ट्स को किसी भी प्रकार से मैनेज कर सके। लेकिन, इस भागदौड़ के पीछे काम के अलावा कोई और भी है,जो उन्हें बार-बार वहां जाने के लिए मजबूर कर रहा है।

क्या आप जानते है कि इस इंटरनेशनल स्टार सिर्फ अपने काम की वजह से अमेरिका में ज्यादा समय नहीं बिता रही बल्कि अब उनके जीवन में एक नया शख्स आ गया है। यह कहना बिलकुल गलत नहीं होगा कि प्रियंका को सच में ‘कोई मिल गया‘ है।

खबरों के मुताबिक अब अमेरिका प्रियंका के दिल के करीब आ गया है क्योंकि लॉस एंजेलिस में रहने वालें किसी खास ने प्रियंका के दिल में भी खास जगह बना ली है, जिसे लेकर प्रियंका काफी सीरियस है। हो सकता है कि शायद इसी कारण प्रियंका अब अमेरिका में रहना ज्यादा पसंद करती हो।

प्रियंका जैसे ही अपने काम से फ्री होती थी, वे मुंबई अपनी मम्मी के पास झट से पहुंच जाया करती थी। लेकिन,अब वे अपने खाली समय में भी अमेरिका रहना ही पसंद करती है। अब वो कौन है जिसने इस देसी गर्ल का दिल चुराया है, ये तो अब समय आने पर ही पता चलेगा।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय