प्रीति जिंटा के रिसेप्शन में गर्लफ्रैंड के साथ पहुंचे सलमान

May 14, 2016 | 01:49 PM | 1 Views
preity-zinta-husband-goodenough-reception-niharonline

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने शुक्रवार को अपनी शादी का रिसेप्शन दिया। अमेरिका में रहने वाले जीन गुडएनफ के साथ फरवरी में शादी कर चुकीं प्रीति ने मुंबई में यह आयोजन रखा। लेकिन इस रिसेप्शन की सबसे चौंकाने वाली बात दबंग खान यानी सलमान का अपनी कथित गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर के साथ पहुंचना रहा।

बता दें कि बीते 29 फरवरी को प्रीति जिंटा ने अमेरिका के लॉस एंजेलेस में फाइनेंसियल एनालिस्ट जीन गुडएनफ के साथ सात फेरे लिए थे। गुपचुप की गई इस शादी में प्रीति के बहुत कम ही जानने वाले थे। अमेरिका से भारत वापस आने के बाद प्रीति ने इसका खुलासा किया और फिर वे आईपीएल में व्यस्त हो गईं।

शुक्रवार रात उन्होंने मुंबई में अपनी शादी का रिसेप्शन दिया। प्रीति ने लाल रंग का गाउन पहना हुआ था जबकि जीन गुडएनफ ब्लैक सूट में थे। आपको बता दें कि  प्रीति (41) से जीन 10 साल छोटे हैं।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय