लूलिया संग सलमान की शादी, डेट हुई फाइनल!

May 19, 2016 | 11:07 AM | 2 Views
salman-khan-lulia-vantur-niharonline

अभिनेता सलमान खान और उनकी गर्लफ्रेंड लूलिया वैंतूर की शादी की खबरें आजकल चर्चा में हैं। दोनों को आजकल साथ भी देखा जा रहा है। अब खबरें आ रही हैं कि सलमान खान अपनी मां सलमा के कहने के बाद लूलिया से शादी करने के लिए तैयार हो गए हैं और दोनों की शादी की तारीख भी तय हो गई है।

एक वेबसाइट की खबर के अनुसार सलमान और लूलिया 27 दिसंबर 2016 को शादी के बंधन में बंधेंगे। बता दें कि 27 दिसंबर को सलमान का जन्मदिन है और अपने इस जन्मदिन पर सलमान 51 साल के हो जाएंगे।
हालांकि सलमान और उनके परिवार की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है लेकिन दोनों की शादी की तारीख की खबरें भी छाई हुई हैं।

बता दें कि सलमान खान हाल ही में लूलिया के साथ अभिनेत्री प्रीति जिंटा की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे थे। इससे पहले लूलिया उनके परिवार के साथ भी नजर आईं थी। सलमान के फैंस इस बात से खुश हैं कि दोनों अब अपने 6 साल के रिश्ते के बाद पब्लिकली दिखने लगे हैं।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय