बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की आने वाली फिल्म ‘नीरजा‘ का गाना ‘जीते हैं चल‘ रिलीज हो गया है।इस गाने को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। रिलीज होने के बाद से इस गाने को कई बार देखा जा चुका है।सोनम कपूर ‘आनंद‘ फिल्म के राजेश खन्ना का डायलॉग ‘बाबू मोशाय जिंदगी बड़ी होनी चाहिए, लंबी नहीं‘ बोलती नजर आ रही हैं।
आपको बता दें कि यह एक बायोपिक है जो विमान परिचालिका नीरजा भनोट के जीवन पर आधारित है।जिन्होंने लोगों की जान बचाते समय अपनी जान गंवा दी थी।नीरजा भनोट ने कराची में 1986 में पैन एम विमान के अपहरण के दौरान 359 लोगों की जान बचाई थी।नीरजा सबसे कम उम्र की और पहली महिला बनीं जिन्हें मरणोपरांत प्रतिष्ठित अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।
यह फिल्म राम माधवानी द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म में शबाना आजमी ने नीरजा की मां का किरदार निभाया है। फिल्म 19 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।