बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनिल कपूर आज 58 साल के हो गए।अनिल कपूर का जन्म मुंबई के चेम्बूर इलाके में 24 दिसंबर 1956 को ही हुआ था।हिंदी फिल्म जगत में अनिल कपूर का नाम उन गिने चुने अभिनेताओं में शुमार किया जाता है जिन्होंने लगभग तीन दशक से अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिल में आज भी एक खास मुकाम बना रखा।
अनिल ने रात 12 बजे ही अपना जन्मदिन मानाया, इस दौरान की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिसमें करीना कपूर, सलमान खान, अर्जुन कपूर जैसे सितारे दिखें।अनिल कपूर को अब तक चार बार ‘फिल्म फेयर पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।इनके साथ ही 2000 में उन्हें फिल्म ‘पुकार’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
अनिल कपूर ने तीन दशक लंबे सिनेमा करियर में लगभग 125 फिल्मों में काम किया है।2013 में अनिल कपूर ने सीरियल 24 के जरिये छोटे पर्दे का भी रुख किया।अनिल कपूर की इस वर्ष ‘वेलकम बैक’ और ‘दिल धड़कने दो’ जैसी कामयाब फिल्में प्रदर्शित हुई है।