बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का आज जन्मदिन हैं।18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर में जन्मी प्रियंका आज अपना 33 वां जन्मदिन मना रहीं हैं।भले ही प्रियंका का जन्म जमशेदपुर में हुआ था।लेकिन वह बरेली को अपना असली घर समझती है।उनके माता-पिता भारतीय सेना में चिकित्सक थे।2000 में एक किशोरी के रूप में वह अमेरिका में अपनी चाची के साथ कुछ वर्ष रही।अमेरिका में वे फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता की दूसरी विजेता रही और मिस इंडिया वल्र्ड के खिताब के लिए प्रवेश किया जहाँ उन्हे मिस वल्र्ड का ताज पहनाया गया था।इस सम्मान को प्राप्त करने वाली वह पाँचवीं भारतीय थी।इसके बाद उन्हें बॉलीवुड से कई फिल्मों के ऑफर आने शुरू हुए।उन्होंने सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म द हीरो, लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई से बतौर सपोर्टिंग एक्ट्रेस के रूप में डेब्यू किया था लेकिन पहचान राज कंवर की फिल्म अंदाज से ही मिली।इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।इस फिल्म के बाद उन्हें ऐतराज, मुझसे शादी करोगी, ब्लफमास्टर, कृष, डॉन, वक्त और बर्फी जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों दीं।आज देशी गर्ल उस मुकाम तक पहुंच चुकी हैं कि वे किसी परिचय की मुहंताज नहीं है। उन्होंने बॉलीवुड की सभी एक्ट्रेस से अपनी हटकर पहचान बनाई है।अब तक के अपने लंबे अभिनय करियर में चार फिल्मफेयर अवॉर्ड तथा एक नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीत चुकी है।उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय म्यूजिक एलबम इन माई सिटी और एक्जोटिक रिलीज किए जिन्हें सभी जगह सराहा गया।वहीं हॉलीवुड टीवी शो क्वाटिंको के जरिए वे हॉलीवुड में भी मोस्ट वांटेड गर्ल के रूप में साबित हुई हैं।हाल ही उनकी फिल्म दिल धडक़नें दो रिलीज हुई है।बताते चलें कि प्रियंका जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी में भी नजर आने वाली हैं।