जापान के पीएम ने की मोदी की तारीफ

December 12, 2015 | 12:20 PM | 1 Views
Japan-pm-with-modi-niharonline

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के पीएम शिंजो आबे ने बिजनेस लीडर्स फोरम को संबोधित किया।इस फोरम में शिंजो आबे ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जमकर तारीफ की।उन्होंने कहा कि नीतियां लागू करने में पीएम मोदी की रफ्तार बुलेट ट्रेन जैसी ही है।

मोदी की आर्थिक नीतियां शिंकानसेन जैसी हैं-हाई स्पीड, सुरक्षित, भरोसेमंद और बहुत से लोगों को साथ लेकर चलने वाली।मोदी ने निवेशकों को भारत में ज्यादा से ज्यादा निवेश करने का न्योता दिया और कहा कि भारत संभावनाओं का देश है।भारत में मेक इन इंडिया के तौर पर काम करना समझ आता है लेकिन आज जापान में भी मेक इन इंडिया चल रहा है। यह हमारे मेक इन इंडिया मिशन की सफलता है।

उन्होंने बताया कि जापान पहली बार हमसे कार आयात करेगा।इस दौरान शिंजो आबे ने कहा कि मजबूत भारत जापान के लिए भी अच्छा है।वहीं, पीएम मोदी ने कहा कि भारत को ना केवल हाई स्पीड ट्रेन बल्कि हाई स्पीड ग्रोथ भी चाहिए।

 

 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय