मंगलवार रात 8 बजे दोनों के मन की बात

January 27, 2015 | 05:37 PM | 25 Views

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के रेडियो कार्यक्रम मन की बात की बहुप्रतीक्षित विशेष कड़ी का प्रसारण मंगलवार रात 8 बजे किया जाएगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से सोमवार को समाचार पत्रों में दिए गए विज्ञापन में कहा गया है, इस महीने का मन की बात कार्यक्रम खास होगा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि बराक ओबामा अपने विचार साझा करेंगे। आइए, भारत और अमेरिका के बीच विशेष संबंधों को दर्शाने वाले इस मन की बात कार्यक्रम का हिस्सा बनें। मोदी अब तक मन की बात कार्यक्रम की तीन कड़ियों को संबोधित कर चुके हैं। उन्होंने श्रोताओं से सवाल मंगाए हैं। इसका प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन चैनलों पर किया जाएगा। मोदी और ओबामा के संबोधन विविध भारती, एफएम गोल्ड तथा एफएम रेनबो पर भी सुने जा सकेंगे। प्रधानमंत्री की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय