दिल्ली में मोदी की रैली - बेदी के लिए मांगेंगे वोट

January 31, 2015 | 12:43 PM | 43 Views

दिल्ली विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियों ने अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है, प्रचार अभियान को और मजबूती देने के लिए भाजपा स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज से दिल्ली की चुनावी जंग उतार रही है। मोदी आज शाम पूर्वी दिल्ली के शाहदरा विधानसभा इलाके में रैली को संबोधित करेंगे और अपनी पार्टी तथा सीएम उम्मीदवार किरण बेदी के लिए वोट मांगेंगे। पीएम की रैली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री की रैली के अलावा भाजपा के कई बड़े नेता आज दिल्ली के विभिन्न इलाकों में रैली करेंगे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह बवाना, रिठाला में रैली को संबोधित करेंगे, राजनाथ सिंह बदरपुर, ओखला और तुगलकाबाद में प्रचार करेंगे। सीएम पद की उम्मीदवार किरण बेदी जनसभाएं करेंगी। इस बार पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को मोदी की रैली भीड़ जुटाने का निर्देश दिया गया है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय