पीएम मोदी बने लेखक

August 25, 2015 | 12:59 PM | 1 Views
Narendra_Modi_as_a_Writer_niharonline

पीएम मोदी देश की सत्ता संभालने के बाद अब लेखक बन गए हैं।पीएम मोदी एक लेखक भी हैं ये शायद हीं कोई जानता होगा।देश के प्रधानमंत्री होने के नाते उनके पास काफी काम रहता है लेकिन इस बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर मोदी ने एक या दो नहीं बल्कि तीन किताबे लिख डाली हैं। मोदी की ये किताबें हाल में दिल्ली में लांच किया गया है।आप भी इस किताब को ऑनलाइन पढ़ सकते है। इन किताबों को www.narendramodi. in बेबसाइट पर पढ़ा जा सकता है।इससे आप मोदी की सोच और विचार को जान सकते हैं।
मोदी द्वारा लिखी गई किताब सोशल हॉर्मनी में मोदी द्वारा विकास को लेकर लिखे गए लेखों का संकलन है वहीं ज्योतिपुंज में जिन विभूतियों से नरेंद्र मोदी प्रभावित हुए, उनके बारे में उन्होंने लिख है।साक्षीभव में पूजनीय जगत जगनी मां के साथ संवादों का डायरी संकलन हैं।ये सभी पुस्तकें प्रभात प्रकाशत द्वारा प्रकाशित की गई हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखी गई पुस्तक ज्योतिपुंज मूलरूप से संघ पदाधिकारियों के बारे में हैं जिनके नरेंद्र मोदी को प्रेरणा मिली। नरेंद्र मोदी ने उन नेताओं से क्या सीखा है, इसके बारे में इस किताब के माध्यम से बताने की कोशिश की गई है।ज्योतिपुंज का प्रकाशन मूलरूम से राजकोट के एक प्रकाशक ने किया था।अब पुस्तक हिंदी में भी उपलब्ध है।
नरेंद्र मोदी की दूसरी पुस्तक साक्षीभव है, ये पुस्तक 3 दशक से भी अधिक समय को समेटे हुए है।जिसमें पूज्यनीय जगत जगनी मां के साथ उनके संवादों का डायरी संकलन है।साक्षीभव को नरेंद्र मोदी के अंतर्मन की यात्रा के तौर पर भी जाना जाता है।

 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय