डीडीए मैदान में मोदी की आखिरी रैली

February 04, 2015 | 04:55 PM | 26 Views

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चौथी और आखिरी रैली बुधवार के दिन अंबेडकरनगर के डीडीए मैदान में दोपहर हुई है। मोदी 31 जनवरी को कड़कड़डूमा, एक फरवरी को द्वारका और तीन फरवरी को रोहिणी में चुनावी रैलियों को सम्बोधित कर चुके हैं। दिल्ली में चुनाव प्रचार गुरूवार शाम खत्म हो रहा है।मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान जापानी पार्क में रैली को संबोधित किया था, जिसका असर से उत्तर-पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट को भाजपा कांग्रेस से छीनने में कामयाब रही थी।पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान नरेंद्र मोदी ने सुल्तानपुरी में सभा को संबोधित किया था, जिसका लाभ भाजपा को मिला था। वर्ष 2008 के चुनाव में भाजपा जहां इस लोकसभा क्षेत्र के दस विधानसभा सीटों में मात्र चार पर विजयी रही थी। वर्ष 2013 के चुनाव में भाजपा पांच विधानसभा सीटों में कामयाब रहीं थी। इन सीटों पर कांग्रेस का कब्जा रहा था। इस रैली का असर यह रहा था कि ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा का मत फीसद बढ़ा था।इसी तरह आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल तीन जनसभाएं करने वाला है। दूसरी ओर कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी भी पूरा दिन रोड शो करते हुए नजर आएंगे।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय