वसंतोस्तव पर मोदी की शुभकामनाएँ

March 05, 2015 | 04:08 PM | 48 Views
Modi_holi_wishes_niharonline

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरूवार को होली की पूर्वसंध्या पर राष्ट्र को शुभकामनाएं दी। होली के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा, रंगों का यह त्योहार सबके जीवन में खुशियां, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि के साथ-साथ एकता व सौहार्द लाए। चलिए इस वसंतोत्सव पर हमारी मिश्रित संस्कृति की पहचान और खुशबू को दूर-दूर तक फैलाएं। मोदी ने ट्विटर पर लिखा, सबको होली की शुभकामनाएं। रंगों का यह त्योहार आपके जीवन में खुशियां लाए। देशभर में होली का त्योहार शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय