मोदी के री-ट्वीट का वर्ल्ड रिकॉर्ड

September 25, 2015 | 11:55 AM | 1 Views
Modi_Twitter_World_Record_niharonline

सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर फॉलोअर्स अमेरिका की तुलना में भारत दूसरे स्थान पर है। लेकिन भारत में पीएम नरेंद्रमोदी का स्थान तीसरे स्थान पर है। पर मोदी के नाम सबसे ज्यादा री-ट्वीट का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। भारत के प्रधानमंत्री मोदी के ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या 1 करोड़ 50 लाख (15 मिलियन) के पार हो गई है। वो इस रिकॉर्ड फॉलोअर्स के साथ माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गए। आपको बता दें कि बराक ओबामा के ट्विटर पर 64 (6 करोड़ 40 लाख ) मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

जानकार सूत्रों के अनुसार महानायक अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के भारत में ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या पीएम मोदी से ज्यादा है। इस लिस्ट में मोदी तीसरे नंबर पर आ गए हैं। अमिताभ के जहां फॉलोअर्स की संख्या 17 मिलियन है, वहीं शाहरुख के 15.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। पिछले एक वर्ष में ट्विटर पर पीएम मोदी को फॉलो करने वाले यूजर्स के संख्या 8.8 मिलियन यानी 88 लाख हुई है।लोकसभा चुनाव-2014 में जीत के ठीक बाद उनके द्वारा किए गए ट्वीट को हजारों बार री-ट्वीट किया गया था।

भारत के कई नेता और मंत्री ट्विटर पर एक्टिव है। लेकिन सुषमा स्वराज ट्विटर पर दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली विदेश मंत्री हैं। उनके 3.45 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय