इन राज्यों में नियमित राज्यपाल नहीं है : मोदी

March 30, 2015 | 05:33 PM | 42 Views
Narendra_Modi_sad_image_niharonline

केंद्र में नई सरकार के आने के बाद से विभिन्न राज्यों के राज्यपालों में बदलाव किया गया है। कई को हटाया गया। अब ऐसी स्थिति है कि लगभग आठ राज्यों में नियमित राज्यपाल नहीं हैं। कई राज्यों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सरकारी सूत्रों के अनुसार पंजाब, बिहार, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, असम और त्रिपुरा जैसे राज्यों में नियमित राज्यपाल नहीं है।कप्तान सिंह सोलंकी हरियाणा के राज्यपाल हैं, लेकिन उनके पास 67 दिनों से पंजाब के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार है, इसी तरह राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह को हिमाचल प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार संभाले दो माह से अधिक का वक्त हो गया है। ठीक ऐसे ही तीसरा नाम उत्तराखंड के राज्यपाल केके पाल का है, जो 200 दिनों से मणिपुर की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। केसरीनाथ त्रिपाठी पर पश्चिम बंगाल का राज्यपाल होने के साथ ही बिहार, मिजोरम और मेघालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी है। बिहार की जिम्मेदारी संभाले उन्हें चार माह का वक्त हो गया है, इसी तरह पद्मनाभ आचार्य नगालैंड के राज्यपाल हैं, लेकिन उन्हें असम और त्रिपुरा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है और अजय कुमार सिंह अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल होने के साथ ही पुदुचेरी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय