महिला दिवस पर संसद में केवल महिला हीं बोलेंःमोदी

March 04, 2016 | 12:07 PM | 1 Views
pm-modi-niharonline

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद में सुचारू कामकाज और सार्थक चर्चा की पुरजोर वकालत करते हुऐ लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की सराहना की।मोदी ने महिला दिवस पर संसद में केवल महिला सांसदों को बोलने देने पर सुझाव दिए।

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में संसद में सुचारू कामकाज की चर्चा की।राष्ट्रपति सबसे बड़े संवैधानिक पद पर हैं, हमारे बड़े हैं, हमें अपने बड़ों की सलाह माननी चाहिए।उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ने इन दिनों में कई अच्छी पहल की है।इनमें एसआरआई एक अच्छा प्रकल्प चल रहा है।

मोदी ने कहा कि सुमित्रा महाजन ने देशभर की विधानसभाओं की महिला विधायकों का एक सम्मेलन रखा है।इसका आयोजन 5 और 6 मार्च को किया जाएगा।इसमें सभी दलों की महिला सांसदों एवं नेताओं ने पूरा सहयोग दिया है।यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।उन्होंने कहा कि लेकिन क्या हम यह तय कर सकते हैं कि 8 मार्च को महिला दिवस पर सदन में केवल महिला सांसद ही बोले।

 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय