पीएम मोदी ने सोनिया गांधी को दी जन्मदिन की बधाई

December 09, 2015 | 12:36 PM | 1 Views
modi-greeted-sonia-gandhi-on-her-69th-birthday-niharonline

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।पीएम मोदी ने कांग्रेस प्रेसिडेंट सोनिया गांधी जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं।मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सोनिया को बर्थ डे विश किया और उनकी अच्छी सेहत के लिए कामना की।मोदी ने ट्विटर पर लिखा, जन्मदिन पर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को शुभकामनाएं।ईश्वर उन्हें लंबी उम्र और अच्छी सेहत दे।

सोनिया का आज 69वां जन्मदिन है।कांग्रेस प्रेसिडेंट के जन्मदिन पर उनके घर के बाहर जमा हुए प्रशंसक जश्न मना रहे हैं।इस मौके पर सोनिया ने पार्टी के कुछ बड़े नेताओं से मुलाकात भी की है।इसके अलावा राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय