महास्वार्थबंधन के लोगों को इसमें विश्वास नहीं : मोदी

October 27, 2015 | 02:20 PM | 3 Views
modi_fires-three-idiots-niharonline.jpg

मंगलवार को सीतामढ़ी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला। सोमवार को मोदी को लेकर नीतीश कुमार द्वारा सुनाई कविता का जवाब देते हुए पीएम बोले की नीतीश जी मुशायरे की प्रेक्टिस कर रहे हैं। एक हफ्ते और मुशायरा कर लो फिर 8 के बाद लोग आपको बुलाया करेंगे।

मोदी ने कहा कि लालू जी बड़ा अच्छा मनोरंजन करते हैं। कई सालों बाद बिहार को मनोरंजन मिल रहा है। लालू-नीतीश के बीच हर बात की स्पर्धा चल रही है। सत्य से नाता छोड़ने, भाई-भतीजे वाद को बढ़ावा देना, अपराधिककरण करने की बात हो हर चीज में चल रही है स्पर्धा। नीतीश जी को कल मैंने प्रैक्टिस करते देखा। वे मुशायरा कर रहे थे। कविता पाठ कर रहे थे। वे लालू जी को परास्त करने की कोशिश कर रहे थे। दरबारी ऐसे थे कि कविता खत्म होने से पहले ही ठहाके लगा रहे थे।

हम ये तो जानते थे कि महास्वार्थबंधन में तीन दल है । वो आरजेडी, जेडीयू और कांग्रेस है। नीतीश बाबू मुशायरे में ये थ्री इडियट वाली बात ही क्यों लेकर आए। वाह नीतीश बाबू वाह, क्या खेल है। एक हफ्ता बचा है मुशायरा कर लीजिए, आठ के बाद लोग आपको बुला लिया करेंगे। रोज ऐसी कविताएं लिखते रहिए और आंसू बहाते रहिए मेरी आपको शुभकामनाएं।

इससे पहले पीएम बोले की हम पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। अनाप-सनाप बातें मेरे लिए कही जा रही हैं। इसका कारण ये नहीं कि उन्हें समझ नहीं है। अब जब पराजय सामने दिख रही है तो उनके पास चारा नहीं है। चुनाव में लोकतंत्र का उत्सव होता है। हर चुनाव लोकतंत्र की ओपन यूनिवर्सिटी होता है। वाद, विवाद, संवाद होता है, लोकतंत्र में चुनाव मंथन होता है, जिसके अमृत से पांच साल तक सरकार चलानी होती है। लेकिन महास्वार्थबंधन के लोगों को इसमें विश्वास नहीं है। लोकतंत्र में वे यकीन नहीं करते।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय