16 जनवरी को मोदी करेंगे ‘स्टार्टअप इंडिया‘ लांच

December 28, 2015 | 12:28 PM | 1 Views
pm-modi-mann-ki-baat-startup-india-niharonline

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात‘ कार्यक्रम में विकलांग के लिए नए शब्द की शुरुआत की बात कही।उन्होंने बताया कि 16 जनवरी को वह देश को ‘स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया‘ के बारे में बताएंगे।
मोदी ने कार्यक्रम की शुरुआत सभी देशवासियों को क्रिसमस और नववर्ष (2016) की शुभकामनाएं देने के साथ की। उन्होंने कहा, 2016 का वर्ष आप सभी के लिए ढेरों खुशियां ले कर आए।यह साल नए उमंग, नए उत्साह और नए संकल्प के साथ आपको नई ऊंचाइयों पर पहुंचाए।साथ ही दुनिया, आतंकवाद, ग्लोबल वार्मिंग, प्राकृतिक आपदाओं और मानव सृजित संकटों से मुक्त हो।
स्वच्छता पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि स्वच्छता की बात एक प्रकार से घर-घर में गूंज रही है।नागरिकों का सहभाग भी लगातार बढ़ता चला जा रहा है।अपने संबोधन में उन्होंने मजदूर दिलीप सिंह मालवीय का जिक्र भी किया जिन्होंने मध्य प्रदेश के सिहोर जिले में अकेले अपने दम पर 100 शौचालय बनवाए और आगे भी इस मिशन में लगे हुए हैं।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय