भारत को अपनी सांस्कृतिक धरोहर पर गर्व हैःमोदी

January 11, 2016 | 11:29 AM | 1 Views
pm-modi-latest-photo-niharonline

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत एक ऐसा देश है जिसने विश्व को किसी साम्प्रदायिकता में बांधने का प्रयास नहीं किया है बल्कि उसे अध्यात्मिकता दी है।मोदी ने कहा कि भारत को अपनी सांस्कृतिक धरोहर पर गर्व है।उन्होंने कहा कि हम गर्व के साथ कह सकते हैं हिंदुस्तान के पास ऐसी महान परंपरा है, ऐसे महान संत-मुनि हैं जिन्होंने अपनी तपस्या, अपने ज्ञान का उपयोग राष्ट्र के भाग्य को बदलने के लिए किया और भविष्य के निर्माण के लिए अपने आप को खपाया है।

मोदी ने कहा, हम वो लोग हैं जिनको शायद दुनिया जिस रूप में समझना चाहिए अभी तक समझ नहीं पाई है। भारत एक ऐसा देश है जिसने विश्व को किसी साम्प्रदायिक में बांधने का प्रयास नहीं किया है। भारत ने विश्व को न सम्प्रदाय दिया है, न साम्प्रदायिकता। हमारे ऋषियों ने, मुनियों ने, परंपराओं ने विश्व को साम्प्रदायिकता नहीं, आध्यात्मिकता दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा, कभी-कभी सम्प्रदाय समस्याओं का सृजक बन जाता है, अध्यात्म समस्याओं का समाधान बन जाता है। हमारे पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम हमेशा कहते थे कि समस्याओं को समाधान करने के लिए मानवजाति का आध्यात्मिकरण होना चाहिए। देश को आगे बढ़ाने के लिए सबको प्रयास करने की जरूरत है। हमारा देश गरीबी से मुक्त कैसे हो, सवा सौ करोड़ देशवासी स्वच्छ भारत के सपने को कैसे पूर्ण करें।पैंतीस साल से कम उम्र के करोड़ों नौजवान भारत के भाग्य को बदलने के लिए बहुत बड़ी शक्ति कैसे बनें। इन सपनों को साकार करने के लिए हम सब को मिलकर प्रयास करते रहना है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय