मोदी को अमेरिकी कांग्रेस में संबोधन का न्योता

April 29, 2016 | 12:24 PM | 2 Views
pm-modi-to-address-joint-session-of-us-congress-on-june-8-niharonline

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका की यात्रा के दौरान 8 जून को अमेरिकी कांग्रेस की एक संयुक्त सत्र को संबोधित करने का न्योता दिया गया है। हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के स्पीकर पॉल रियान ने यह जानकारी दी।

रियान ने कहा है कि अमेरिका और भारत की दोस्ती दुनिया के एक अहम क्षेत्र में स्थिरता का स्तंभ है। यह संबोधन दुनिया के सर्वाधिक जनसंख्या वाले लोकतंत्र के निर्वाचित नेता की तरफ से यह सुनने का विशेष अवसर होगा कि हमारे दोनों देश अपने साझा मूल्यों को बढ़ावा देने और समृद्धि को बढ़ाने के लिए मिलकर कैसे काम कर सकते हैं। हम 8 जून को प्रधानमंत्री मोदी का यूएस कैपिटल में स्वागत करने को लेकर आशान्वित हैं।

मोदी अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करने वाले भारत के पांचवें प्रधानमंत्री होंगे और 2005 के बाद से वह ऐसे पहले प्रधानमंत्री होंगे।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय