मोदी ने ट्वीट कर दी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि

January 23, 2016 | 12:12 PM | 1 Views
pm-modi-tribute-to-subhash-chandra-bose-niharonline

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुभाष चंद्र बोस और बाला साहेब ठाकरे की जंयती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि आज देश के लिए बेहद अहम दिन है। ऐसा इसलिए भी है कि आज सुभाष चंद्र बोस के जीवन से जुडे अहम दस्तावेज सार्वजनिक किए जाएंगे बल्कि इसलिए भी क्योंकि आज देश के दो सपूतों की जयंती भी है।

मोदी ने सुभाष चंद्र बोस को याद करते हुए लिखा है कि उनके जैसा साहस और देश के प्रति प्रेम आने वाली पीढ़ी को भी देना चाहिए। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें भारत की माटी का सच्चा सपूत बताते ट्वीट किया है। इनके अलावा भी कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। बोस के पड़पोते ने भी आज के दिन को काफी बड़ा बताया है। 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय