इंडियन एक्सप्रेस पॉवर लिस्ट में मोदी का नाम सबसे पहले

February 27, 2016 | 12:55 PM | 1 Views
pm-narendra-modi-niharonline

साल 2016 के सबसे ज्यादा ताकतवर भारतीयों की सूची जारी हो गई।इस सूची में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले पायदान पर काबिज है।वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी नौवें स्थान पर हैं।इंडियन एक्सप्रेस पॉवर लिस्ट के नाम से जारी की गई है।

असहिष्णुता, रोहित वेमुला और जेएनयू विवादों से घिरे होने के बाद भी नरेंद्र मोदी ने सबसे ऊपर जगह बनाने में कामयाबी हासिल की।वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत इस सूची में दूसरे स्थान पर काबिज हैं।
सर्वे के मुताबिक नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद भी संघ अपना हिंदुत्ववादी चेहरा बनाए रखने में कामयाब रहा है। इसके पीछे मोहन भागवत की अहम भूमिका रही हैं।

मोदी के खास और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जलवा भी इस सूची में कायम है।सूची में शाह को तीसरा स्थान मिला है। वहीं वित्त मंत्री अरुण जेटली चैथे और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पांचवे स्थान पर काबिज हैं।कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी इस सूची में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।हालांकि, उनका नंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद ही आता है।जहां केजरीवाल आठवें पायदान पर हैं वहीं राहुल गांधी को नौवें नंबर पर रखा गया है।

 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय