संविधान हमारा मार्गदर्शक हैःमोदी

December 02, 2015 | 11:20 AM | 1 Views
pm-narendra-modi-says-constitution-is-our-guide-niharonline

संविधान पर हुई चर्चा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि देश हमारी ओर देख रहा है, लेकिन हमारे ऊपर जिम्मेदारियां और कत्र्तवय है जिन्हें हमें पूरा करना है।पीएम ने कहा, हमें मार्गदर्शक संविधान मिला है, जो हमें रास्ता दिखाता है।पीएम मोदी ने कहा कि पंडित नेहरू ने कहा था कि संविधान इस तरह बनाया जाए ताकि लोकतंत्र में दोनों सदनों के बीच आपसी सहयोग हो।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा संविधान सिर्फ कानूनों को लेकर नहीं है।यह एक सामाजिक दस्तावेज है।संविधान के इन पहलूओं की हम प्रशंसा करते हैं।14 अगस्त को डॉ. राधाकृष्णनन ने कहा था कि कल से हम अंग्रेजों को दोष नहीं दे सकेंगे।जो भी हम करेंगे उसकी जिम्मेदारी हमारी होगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने संविधान बनाया, वे लोग कांग्रेस से जुड़े हुए थे, इसे हमें सकारात्मक रूप से देखना होगा। विभाजित होने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन एक होने के लिए हमें कारणों को ढूंढना होगा।पीएम मोदी ने चर्चा में कहा कि डॉक्टर भीम राव अंबेडकर कहा करते थे की देश के लिए औद्योगिकरण बेहद जरूरी है।हमारे समाज में सुधार लाने के लिए जिम्मेदारी लेनी होगी और पूर्व की गलत परंपराओं को त्यागना होगा।हम संविधान और देश के महान मूल्यों और संस्कारों से बंधे हुए हैं।

 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय