अमेरिका और आयरलैंड यात्रा पर निकले पीएम मोदी

September 23, 2015 | 11:40 AM | 2 Views
pm_narendra_modi_ireland_us_tour_niharonline

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो देशों की यात्रा पर निकल चुके हैं। इस दौरान मोदी पहले आयरलैंड की राजधानी डबलिन जाएंगे। वहां वो उस देश के सरकार प्रमुख एंडा केनी से मुलाकात करेंगे। यात्रा से पहले मोदी ने कहा था कि आयरलैंड की यात्रा से दोनों देखों के बीच और जनता के साथ रिश्ते अच्छे होंगे। साथ आने वाले दिनों में आर्थिक रिश्तों में भी विस्तार होगा। आयरलैंड में मोदी भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात और बातचीत करेंगे। वहां भी भारतीय लोगों की संख्या करीब 25 से 30 हजार है। पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद अब मोदी आयरलैंड जा रहे हैं।

मोदी इसके बाद न्यूयॉर्क सिटी के लिए रवाना हो जाएंगे। वह वहां संयुक्त राष्ट्र महासभा के 70वें अधिवेशन को नहीं बल्कि संयुक्त राष्ट्र सतत विकास शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। संयुक्त राष्ट्र महासभा को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज संबोधित करेंगी।

प्रधानमंत्री ने अपने वक्तव्य में कहा कि मैं ऎसे ऎतिहासिक क्षण में अमरीका जा रहा हूं, जब संयुक्त राष्ट्र अपनी 70वीं वर्षगांठ मना रहा है। भारत ने हमेशा से ही संयुक्त राष्ट्र को बहुत महत्व दिया है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय