फेवरेट खेल के बारे में मोदी ने क्या कहा?

September 04, 2015 | 01:07 PM | 1 Views
pm_narendra_modi_teachers_day_niharonline

टीचर्स-डे के एक दिन पहले यानी आज 4 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बच्चों से रूबरू हुए। मोदी ने दिल्ली के मानेकशॉ ऑडिटोरियम में देश भर के 9 जगहों से आए करीब 800 स्टूडेंट्स को संबोधित किया। मोदी ने बच्चों से कहा कि मां जन्म देती है और शिक्षक जीवन देता है। इस दौरान बच्चों ने प्रधानमंत्री मोदी ने कई सवाल भी किए, जिसका उन्होंने बखूबी जवाब दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हर व्यक्ति को शिक्षक की कही ऐसी बात जरूर याद होगी, जो उनके जीवन का हिस्सा बन गई है। मोदी ने बच्चों को उदाहरण के जरिए विद्यार्थी और शिक्षक के बीच के विश्वास को भी समझाया। उन्होंने कहा कि यदि कभी शिक्षक कहते हैं कि रात को सोते समय तकिया इस तरह रखनी चाहिए, तो बच्चे कभी उनसे यह सवाल नहीं करते हैं कि उन्होंने यह कहां पढ़ा या सुना और ऐसा करने से क्या होता। जब भी वह बच्चा सोने जाता है तो उसे शिक्षक की कही वह बात जरूर याद आती है।

इसी दौरान एक बच्चे ने मोदी से पूछा की आपका पसंदीदा खेल कौन सा है? इस सवाल के जवाब में जब मोदी ने कहा कि राजनीती करने वाले क्या खेल खेलते हैं, ये सब जानते हैं। इसपर ऑडिटोिरयम में मौजूद सभी लोग हंस दिए। मोदी ने कहा कि उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता है। उस वक्त आज के जैसे टेक्नोलॉजी वाले गेम नहीं होते थे। मोदी ने कहा कि वे स्कूल में कबड्डी और खो-खो जरूर खेलते थे। साथ हीं हर सुबह व्यायामशाला जाना नहीं भूलते थे। मोदी ने यह भी कहा कि बचपन में उन्हें तैराकी करना काफी पसंद था।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय