विश्व पर्यावरण दिवस पर मोदी ने लगाया पौधा

June 05, 2015 | 11:34 AM | 1 Views
world_environment_day_pm_modi_plants_kadam_tree_sapling_niharonline

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आज अपने घर यानी 7 आरसीआर में पौधा लगाया।उनके साथ पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी थे।पीएम मोदी ने पौधा लगाया और उसके बाद पौधे को पानी भी दिया।इस मौके पर पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी पौधा लगाया।जावड़ेकर के साथ क्रिकेटर विराट कोहली और कुश्ती खिलाड़ी सुशील कुमार ने भी पौधा लगाया। पर्यावरण मंत्रालय आज शहरी वन योजना की शुरुआत भी करेगा, जिसके तहत राज्यों से वैसे जंगलों के विकास के लिए योजनाएं बनाने को कहा जाएगा, जिनकी अनदेखी हो रही है।लोगों से अपने परिवार के सदस्यों की याद में पौधा लगाने को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस मौके पर पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि सरकार की योजना सवा करोड़ पेड़ लगाने की है।अक्सर मोदी भी लोगों को पौधा लगाने के लिए प्रोत्साहित करते रहते हैं।विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पेड़ लगाकर उन्होने लोगों को भी प्रोत्साहित किया।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय