किरण पर (आप) नरम, बेदी को पुराने दिनों की याद दिलाते हुए विश्वास

January 17, 2015 | 12:15 PM | 116 Views

दिल्ली विधानसभा चुनाव एक तरफ जहां सभाओं और बयानों से लड़ा जा रहा है तो वहीं यह सोशल मीडिया के माध्यम से भी लड़ा जा रहा है। आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस ने भी ट्विटर और फेसबुक पर एक-दूसरे के खिलाफ हमला बोलना शुरु कर दिया है। किरण बेदी के भाजपा में जाने पर आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल नरम रहे तो वहीं आप नेता कुमार विश्वास शुक्रवार को भी बेदी पर आक्रामक रहे। बेदी को पुराने दिनों की याद दिलाते हुए विश्वास ने कहा कि भाजपा में शामिल होने के बाद वह राजनीतिक दलों को आरटीआई के दायरे में लाने की कोशिश करती रहेंगी। फंडिंग की पारदर्शिता की लड़ाई भी लड़ेंगी। इतना ही नहीं, विश्वास ने सोशल नेटवर्किग साइट पर बेदी के भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ किए गए पुराने ट्वीट को भी साझा किया।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय