आप पार्टी के पूर्व विधायक बिन्नी भाजपा में हुए शामिल

January 19, 2015 | 02:39 PM | 104 Views

आप पार्टी के पूर्व विधायक विनोद कुमार बिन्नी रविवार को औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। बिन्नी के भाजपा में शामिल होने की घोषणा भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने की। बिन्नी से पहले पुलिस की पूर्व अधिकारी किरन बेदी और आप की पूर्व नेता शाजिया इल्मी भाजपा में शामिल हो चुकी हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बिन्नी पटपड़गंज निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं। पटपड़गंज निर्वाचन क्षेत्र एक औद्योगिक क्षेत्र है और यह पूर्वी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में पड़ता है। बिन्नी ने शनिवार रात सतीश उपाध्याय से मुलाकात की थी। इससे इस बात की अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। लक्ष्मीनगर से आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक बिन्नी ने पिछले साल आम आदमी पार्टी छोड़ दी थी।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय