चीन में आतंकियों से रिश्ते के संदेह में 20 गिरफ्तार, एक भारतीय

July 15, 2015 | 05:09 PM | 5 Views
20_foreign_tourists_arrested_in_China_niharonline

चीनी अधिकारियों ने एक आतंकी समूह के साथ रिश्तों के संदेह के आधार पर उत्तरी भीतरी मंगोलिया के एर्डोस हवाईअड्डे पर 20 लोगों को गिरफ्तार किया है।इनमें एक भारतीय भी शामिल है। ये लोग धार्मिक रूप से प्रेरित अफ्रीकी चैरिटी गिफ्ट ऑफ द गिवर्स से जुड़े हैं। यह जानकारी आज ब्रितानी अधिकारियों और चैरिटी समूह ने दी है। गिरफ्तार किए गए इन लोगों की गिरफ्तारी के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हैं।विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने आज कहा कि नौ ब्रितानी नागरिकों और ब्रिटेन एवं दक्षिण अफ्रीका दोनों की नागरिकता रखने वाले दो लोगों को उत्तरी चीन में गिरफ्तार किया गया है।वाणिज्य दूतावास के कर्मचारी समूह को मदद उपलब्ध करवाने के लिए पहुंच गए हैं और हम चीनी अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं।गिफ्ट ऑफ गिवर्स के अनुसार, गिरफ्तारियों के 48 घंटे बाद टूर संचालक को रविवार को कुछ गड़बड़ महसूस हुई।उसने पाया कि छुट्टी मनाने आए लोगों को हवाईअड्डे पहुंचने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। इस समूह ने कहा, यह यात्रा प्राचीन चीन को समझने के लिए थी। 47 दिन की इस यात्रा पर 10 दक्षिण अफ्रीकी, नौ ब्रितानी और एक भारतीय व्यक्ति गया था।शुक्रवार 10 जुलाई को इस यात्रा में भारी गड़बड़ हो गई, जब इन लोगों को भीतरी मंगोलिया के एर्डोस हवाईअड्डे पर स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजकर 40 मिनट पर गिरफ्तार कर लिया गया।समूह ने कहा कि दक्षिणी अफ्रीकी दूतावास और ब्रितानी दूतावास के एक दल ने आज सुबह चीनी विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात की।गिरफ्तार किए गए 20 लोगों में से 11 लोगों को रिहा कर दिया गया लेकिन उन्हें बिना आरोपों के तब तक हिरासत में रखा जाएगा, जब तक चीन से बाहर जाने के लिए उनकी विमानों में बुकिंग नहीं हो जाती।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय