रविवार को होगा ‘लाल रंग‘ के चांद का दीदार

September 25, 2015 | 02:40 PM | 2 Views
All_About_Waiting_super_moon_2015_niharonline.jpg

आसमान में दुर्लभ खगोलीय नजारा देखने से आपके अंदर उसकी जानकारी व उस करिश्मे को देखने की इच्छाएं जागरुत होती है। बात चल रही है कि अमेरिका में 28 सितंबर को होने वाली आकाश में दिखने वाली चंद्रमा की। रविवार के दिन चंद्रगहण के साथ दुर्लभ खगोलीय लाल रंग वाले चंद्रमा को लेकर लोगों के अंदर बहुत जिज्ञासा है।
जब चंद्रमा अपने आकार से बड़ा दिखाई देता है तो उसको ‘सुपर मून‘ का नाम देते है। ऐसा तब होता है जब चंद्रमा अपेक्षाकृत पृथ्वी के पास पहुंच जाता है। चांद जैसे ही पृथ्वी के ठीक पीछे आता है तो उसका रंग गहरा लाल हो जाता है क्योंकि उसे केवल पृथ्वी के वायुमंडल से ही सूर्य की रोशनी पहुंचती है।
वैज्ञानिक सूत्रों के अनुसार चांद के आकार में परिवर्तन नहीं होता है, लेकिन वो पृथ्वी के बहुत पास होता है इसलिए उसका बड़ा दिखाई देता है। इस सुपर मून को लेकर वैज्ञानिक बहुत उत्साहित हैं तो कुछ लोगों में इस बात को लेकर भ्रांतियों के शिकार हो रहे है।चाहे कुछ भी हो जाये 28 सितंबर की रात क्या होने वाली है। इस पर सबकी नजर है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय