लाख वर्षों पुराना मानव डीएन हासिल

April 07, 2015 | 03:05 PM | 607 Views
Altamura_Man_Oldest_neanderthal_DNA_Sample_niharonline

इटली की गुफा में संरक्षित "अल्तामुरा मानव" के जीवाश्म से वैज्ञानिकों ने निएंडरथल मानव का अब तक का सबसे पुराना डीएनए हासिल किया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस जीवाश्म की हड्डियों की उम्र 1.28 लाख से 1.87 लाख वर्ष के बीच की पाई गई है।"अल्तामुरा मानव" जीवाश्म 1993 में दक्षिणी इटली की एक गुफा में मिला था। चट्टानों में गुंथे और कैल्साइट की मोटी परत से ढके इन अवशेषों में सिर और कंधे का कुछ हिस्सा ही था। चट्टानों से निकालने की कोशिश में टूटने और नष्ट होने की आशंका के कारण जीवाश्म को गुफा में ही संरक्षित कर दिया गया था। पुरातत्ववेत्ताओं का अनुमान था कि यह आदिम निएंडरथल का अवशेष है। निएंडरथल मानव यूरोप में 2 लाख से 40 हजार वर्ष पहले तक मौजूद माने जाते हैं। छह वर्ष पहले वैज्ञानिकों ने इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए इस जीवाश्म के कंधे से छोटा हिस्सा निकाला था। प्रयोगशाला में यूरेनियम थोरियम डेटिंग में स्पष्ट हुआ कि जीवाश्म में पाया गया कैल्साइट 1.72 लाख से 1.30 लाख वर्ष पहले निर्मित हुआ है। जर्नल ऑफ ह्यूमन एवोल्यूशन में प्रकाशित अध्ययन में टीम ने यह भी बताया कि वे डीएनए सैंपल निकालने में कामयाब रहे।ये डीएनए निएंडरथल के अब तक प्राप्त डीएनए में सबसे पुराने हैं।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय