चीन के यांगत्सी नदी में डूबा जहाज,400 लोग लापता

June 02, 2015 | 12:10 PM | 2 Views
Boat_with_over_400_people_sinks_in_China_Yangtze_River_niharonline

दक्षिणी चीन की यांगत्सी नदी में आए चक्रवात की चपेट में आने के बाद जहाज के डूब जाने से उसमें सवार कम से कम 400 लोग लापता हो गए हैं, जिनमें अधिकतर बुजुर्ग लोग हैं। तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण बचाव प्रयासों मे बाधा उत्पन्न हो रही है।नौवहन प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि 458 लोगों को ले जा रहा ईस्टर्न स्टार नामक जहाज नानजिंग से चोंगचिंग जा रहा था। इसी दौरान वह हुबेई प्रांत में नदी के जियानली क्षेत्र में डूब गया। जब यह हादसा हुआ, उस समय अधिकतर यात्री सोने चले गए थे।सरकारी संवाद समिति शिंहुआ ने बताया कि कैप्टन और मुख्य इंजीनियर समेत 10 लोगों को बचा लिया है। कैप्टन और मुख्य इंजीनियर ने बताया कि जहाज चक्रवात की चपेट में आ गया था। हालांकि आधिकारिक सीसीटीवी के अनुसार बचाए गए लोगों की संख्या 35 है।एक स्थानीय समाचार पत्र ने मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के हवाले से कहा कि जियानली क्षेत्र में 130 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से चल रही तेज हवाओं ने जहाज को पलट दिया। उन्होंने बताया कि जहाज चक्रवात की चपेट में आने के बाद दो मिनट में ही डूब गया।अधिकारियों को घटनास्थल का पता तब चला जब डूबे जहाज का एक हिस्सा पानी से बाहर आ गया। बचाव अभियान में 30 से अधिक नौकाओं को लगाया गया है। इलाके में 10 से अधिक राहत जहाजों को भेजा गया है। चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग खोज अभियान की स्वयं निगरानी करने के लिए रवाना हो गए हैं। लापता लोगों को ढूंढ़ रहे बचावकर्ताओं को तेज हवाओं और भारी बारिश से जूझना पड़ रहा है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय