बेटे के साथ 75 हजार डॉलर का नुकसान

October 20, 2015 | 01:36 PM | 2 Views
six_years_boy_shooting_his_brother_niharonline.jpg

अमेरिका के शिकागो में दिल दहलाने वाली घटना सभी को दंग कर दिया है। शिकागो में डरा देने वाली घटना में सिर्फ 6 साल के बच्‍चे ने अपने छोटे भाई पर गोली चलाने से बड़े भाई का मौत हो गई।

सूत्रों के अनुसार बच्चों के पिता 25 साल के माइकल सैंटियागो के खिलाफ बच्चों को खतरे में डालने का मामला दर्ज किया गया है। पिता को 75 हजार डॉलर के जुर्माने पर जमानत दे दी गई है।

प्रॉसिक्यूटर जोसेफ डिबेला के हवाले से समाचार पत्र में कहा गया है कि सैंटियागो एक रेस्‍टोरेंट मैनेजर और स्‍पेन के एक गैंग का मेंबर है। घटना से एक हफ्ते पहले उसने बड़े बेटे को अपनी बंदूक को फ्रिज के ऊपर कपड़े में लपेट कर रखी गई जगह दिखाई थी। बंदूक में गोलियां भरा हुआ था।

पुलिस अधिकारी सूत्रों के अनुसार शनिवार को दोनों भाई घर में चोर-सिपाही खेल रहे थे और उस वक्त उनके माता-पिता बाहर गए हुए थे। उसी दौरान 6 साल का छोटा भाई की नजर बंदूक पर पड़ी। उसने बंदूक उठाई और तीन वर्षीय भाई की ओर मुंह करके गोली चला दी।

जज जेम्स ब्राउन के मुताबिक यह एक बहुत बड़ी घटना है। 10 लाख डॉलर या उससे कम के जुर्माने से बच्चा वापस नहीं आने वाला है। सैंटियागो को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय