क्रैश हुआ रूस का पैसेंजर प्लेन

October 31, 2015 | 02:18 PM | 4 Views
egypt-pmo-confirms-russian-plane-crashed-niharonline.gi.jpg

मिस्र से उड़ान भरने के बाद रूस का विमान मिस्र के सिनाई प्रायद्वीप के ऊपर से गुजरते हुए लापता हो गया था। 212 यात्री सवार इस विमान क्रैश हो गया है। मिस्र के प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसकी पुष्टि कर दी है।

यह विमान मिस्र से रूस जा रहा था और मिस्र के मशहूर टूरिस्ट स्पॉट शर्म-अल-शेख से रूस जा रहा था। उड़ान भरने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल का सिनाई प्रायद्वीप के पास विमान से संपर्क टूट गया था। मिस्र के एविएशन अधिकारियों का कहना है कि इस पैसेंजर प्लेन ने मिस्र के एयरस्पेस से सुरक्षित उड़ान भरी थी। इस विमान में अधिकतर रूस के सैलानी मौजूद थे।

रूसी विमान का क्रैश होना दुनिया के लिए बड़ी चिंता का विषय है क्योंकि ये विमान उसी इलाके के ऊपर उड़कर रूस जा रहा था जहां इराक, सीरिया और जॉर्डन से होकर गुजरती है। इस इलाके में आतंकी संगठन ISIS का गढ़ है। रूस पिछले दो महीने से ISIS पर हमला कर रहा है। 200 से ज्यादा हवाई हमलों में ISIS की कमर टूट चुकी है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय