जर्मन पासपोर्ट विश्व का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट करार

February 27, 2016 | 02:18 PM | 2 Views
German-visa-at-the-top-in-the-world-niharonline

जर्मन पासपोर्ट लगातार तीसरी बार विश्व का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट करार दिया गया है।भारतीय पासपोर्ट को 50 सबसे शक्तिशाली यात्रा दस्तावेजों में 48वें पायदान पर रखा गया है।जर्मनी स्थित गो यूरो वेबसाइट ने वीजा-मुक्त प्रवेश, आवेदन का खर्च और पासपोर्ट हासिल करने में लगने वाले समय के आधार पर शीर्ष 50 देशों की सूची तैयार की है।

सूची में निचले पायदान पर आने वाला भारत 52 देशों के नागरिकों को वीजा-मुक्त प्रवेश की पेशकश करता है और भारतीय पासपोर्ट हासिल करने में 24 डॉलर का खर्च आता है।इसे हासिल करने में कम से कम 87 घंटे का समय लगता है। जर्मन पासपोर्ट को 2016 में लगातार तीसरी बार सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट होने का खिताब हासिल हुआ है।

शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची मे कई यूरोपीय देशों के साथ अमेरिका, जापान और कनाडा को शामिल किया गया है।वहीं दक्षिणी सूडान और फिलस्तीन का स्थान इस सूची में अफगानिस्तान से भी नीचे है।दक्षिण सूडान दुनिया का सबसे नया संप्रभु राष्ट्र है और फिलस्तीन को भी पश्चिमी देशों में कूटनीतिक पहचान नहीं मिली है।

स्वीडन 174 वीजा-मुक्त देशों के साथ शीर्ष स्थान पर है और वहां पासपोर्ट प्राप्त करने में 43 डालर लगते हैं और महज एक घंटे का वक्त लगता है।इस सूची में फिनलैंड दूसरे, जर्मनी तीसरे, ब्रिटेन चैथे और अमेरिका पांचवे पायदान पर है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय