गूगल का जश्न- आज का डूडल मार्स के नाम

September 29, 2015 | 02:55 PM | 2 Views
doodle_mars_niharonline.jpg

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने सोमवार को कहा कि उसके पास सबूत है जो यह बात साबित करते हैं कि मंगल ग्रह पर पानी है और वो खारा है, जिसके बाद चारों ओर इस बात का जश्न मनाया जाने लगे कि सच में मंगल पर भी जीवन है। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

नासा ने दावा किया है कि मंगल ग्रह पर नमकीन पानी जैसी चीजें पायी गयी हैं।

विशेषज्ञों ने सबसे पहले इस बात का दावा किया था कि मंगल ग्रह पर कुछ पानी जैसा तरल पदार्थ है। लगभग 4.5 अरब वर्ष पूर्व मंगल ग्रह पर अभी की तुलना में साढ़े छह गुना अधिक पानी था लेकिन यह पानी अंतरिक्ष में गायब हो गया क्योंकि मंगल ग्रह पर पृथ्वी की तरह लंबे समय तक चुंबकीय क्षेत्र नहीं है।

वैज्ञानिकों ने इस पर खुशी जता रहे हैं वहीं दूसरी ओर दुनिया के सबसे बड़े सर्च ईंजन गूगल भी इस जश्न में शामिल है। इसलिए उसने आज अपना डूडल मंगल ग्रह को समर्पित किया है। आज के डूडल में गूगल की अंग्रेजी स्पेलिंग में एक 'ओ' को मंगल ग्रह का रूप दिया गया है, इसके हाथ में एक पानी का ग्लास है जिसमें एक स्ट्रॉ पड़ी है, डूडल में मंगल ग्रह पानी को स्ट्रॉ के जरिए पीते दिखाया गया है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय