गूगल की नई सीएफओ को सात करोड से अधिक वेतन

March 27, 2015 | 05:57 PM | 24 Views
Google_pay_New_CFO_more_Crore_niharonline

गूगल ने वाल स्ट्रीट की सबसे शक्तिशाली महिला के तौर पर जानी जाने वाली रूथ पोराट को अपना नया मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) बनाया है और निवेश बैंक मार्गन स्टैनली से इसी पद को छोड़कर आने के एवज में उन्हें सात करोड़ डालर से अधिक का आकर्षक वेतन पैकेज दिया जा रहा है। गूगल ने रूथ को मार्गन स्टैनली के मुकाबले करीब सात गुना अधिक वेतन की पेशकश की है। इस वेतन पैकेज का खुलासा कल एक नियामकीय सूचना में हुआ जिससे स्पष्ट होता है कि गूगल, रूथ को कितना महत्व देती है।रूथ 2010 से मार्गन स्टैनली की मुख्य वित्त अधिकारी हैं और गूगल से 26 मई से जुड़ेंगी। आते ही गूगल उन्हें 2.5 करोड़ डॉलर के शेयर देगी तथा अगले साल और 4 करोड़ के शेयर प्रदान करेगी। गूगल इंक उन्हें 50 लाख डालर साइनिंग बोनस भी दे रही है जो 6,50,000 डालर के शुरूआती वेतन से जुडेगा। मार्गन स्टैनली ने 2013 में रूथ को 1.01 करोड़ डालर के वेतन पैकेज के तौर पर 10 लाख डालर का वेतन दिया था।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय