इस औरत को क्या नाम देंगे

February 04, 2015 | 11:29 AM | 24 Views

माँ...इस शब्द में ही कुछ ऐसी शांती मिलती है और माँ का प्यार अतुल्य है। माँ की ममता भगवान से मिलता जुलता मानते है।लेकिन हरियाणा के रोहतक जिले की जेल में बंद एक औरत ने अपनी तीन दिन की नवजात बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी।ज्योति नामक इस महिला को 9 जनवरी के दिन अपनी एक साल की बेटी खुशी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और बाद में उसे जेल भेजे जब ज्योती 8 महीने की गर्भवती थी। बाद में उसने पीजीआई रोहतक में बच्ची को जन्म दिया था। बच्ची के जन्म के बाद ज्योति को जेल वापस ले जाया गया था, उसके बाद रात के अंधेरे में अपनी खोक से जनी बच्ची की हत्या की। उसके इस कृत्य की जानकारी जेल प्रशासन को अन्य महिला कैदियों ने दी। आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का एक और मामला दर्ज कर पुलिस उसे प्रोटेक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार करेगी।चाहे उसको कुछ भी सजा मिलने दो लेकिन अपने दो बच्चों को फिर से वापस नहीं ला सकती ना...ऐसी औरतों को कड़ी से कड़ी सजा मिलना ही है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय