भारत बलात्कारियों का देश नहीं

March 10, 2015 | 03:42 PM | 42 Views
india_rape_problem_cuntry_niharonline

महिलाओं के साथ होने वाले रेप और गैंगरेप की वारदात अब देश के लिए बड़ी समस्या बनकर उभरी हुई है। इसी अपराध की वजह से आज भारत को शर्मिदगी का सामना करना पड़ रहा है। बायॉकेमिस्ट्री इंस्टिट्यूट की प्रफेसर शिकिन्जर ने एक भारतीय छात्र को यह कहते हुए इंटर्नशिप देने से इनकार कर दिया कि भारत में रेप कल्चर है। उन्होंने यहां तक कहा है कि यूरोप में कई महिला टीचर्स भारतीय छात्रों को लेने से इनकार कर रही हैं। गौरतलब है कि 2012 में निर्भया गैंगरेप के बाद दुनियाभर के देशों का ध्यान भारत की इस घटना की ओर खींच आया था। भारत में महिला अपराध बड़ी समस्या बनती जा रही है। भारत के एक स्टूडेंट को जर्मनी की लाइपत्सिष यूनिवर्सिटी के प्रफेसर ने सिर्फ इसलिए इंटर्नशिप देने से मनाकर दिया क्योंकि उनका मानना है कि भारत में रेप की वारदात होती है। जर्मनी की इस यूनिवर्सिटी ने भारतीय छात्र को रेप की समस्या के चलते इंटर्नशिप देने से इनकार कर दिया। इस मामले पर विवाद बढ़ने पर भारत में जर्मनी के राजदूत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने प्रफेसर को चिट्ठी लिखकर साफ कर दिया है कि भारत बलात्कारियों का देश नहीं है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय