दो कैदियों के शादी हुई ब्रिटेन की मैरिज लिस्ट में सबसे टॉप

March 30, 2015 | 11:16 AM | 110 Views
Britain_two_gays_marriage_niharonline

समलैंगिक शादी को कानूनी मान्‍यता मिलने के ठीक एक साल बाद पहली समलैंगिक शादी हुई है, जिसमें दो हत्‍यारों (जेल की सजा काट रहे कैदियों) ने अपना नाम ब्रिटेन की 'गे' मैरिज लिस्‍ट में सबसे ऊपर दर्ज करवा लिया है। ब्रिटेन के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि जेल के अंदर दो हत्या आरोपियों ने समलैंगिंक विवाह किया और अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करवा लिया। इनमें से एक कत्‍ल के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहा है, तो दूसरे को भी हत्‍या के ही आरोप में 20 वर्ष जेल की सजा हुई है। जानकार सूत्रों के अनुसार, 40 वर्षीय मिखेल इवान गेलेटिनोव को एक 'गे' युवक की हत्‍या का दोषी पाते हुए 20 वर्ष की सजा हुई थी। वहीं दूसरे कैदी 31 वर्षीय मार्क गुडविन को माल्‍कोम बेनफोल्‍ड की हत्‍या का दोषी पाया गया था और उसे उम्रकैद की सजा हुई। इन दोनों की शादी के लिए जेल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। 15 मिनट के इस समारोह में दोनों कैदियों ने बाकायदा शादी का सूट पहना था। इसके अलावा उनके परिवार के 4 सदस्‍य भी इस शादी में शामिल हुए। हालांकि, गुडविन और उनके साथी की शादी हो चुकी है लेकिन इसके बावजूद जेल प्रशासन ने दानों को एक ही बैरक में रखने से मना कर दिया है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय