काबुल में बम विस्फोट,7 की मौत,200 घायल

August 08, 2015 | 11:28 AM | 2 Views
kabul_bomb_blast_niharonline

काबुल में एक शक्तिशाली कार बम विस्फोट में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और लगभग 200 लोग घायल हो गए।अधिकारियों ने यह जानकारी दी।किसी भी समूह ने हमले की तत्काल जिम्मेदारी नहीं ली है।फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह विस्फोट किसे निशाना बनाकर किया गया था। इससे एक ही दिन पहले तालिबानी आतंकवादियों ने दक्षिणी और पूर्वी अफगानिस्तान में पुलिस को निशाना बनाकर कई हमले किए थे जिनमें नौ लोग मारे गए थे।स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वहीदुल्ला मायर ने कहा कि सात लोगों की मौत हो गई और 198 घायल लोगों को अस्पतालों में ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों समेत घायलों को शहर के अस्पतालों में भेजा जा रहा है।मृतकों की संख्या बढने की आशंका है।इस बीच काबुल पुलिस प्रमुख जनरल अब्दुल रहमान रहीमी ने अधिक मृतक संख्या बताते हुए कहा कि आठ लोग मारे गए हैं और 128 अन्य लोग घायल हुए हैं।उन्होंने कहा कि विस्फोटकों से भरी कार में पूर्वी काबुल में शाह शहीद के पास आवासीय इलाके में विस्फोट किया गया। इलाके के कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।रहीमी ने कहा कि मृतकों और घायलों में महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हैं।यह हमला सामूहिक हत्या के इरादे से किया गया था।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय