दुनिया का सबसे महंगा टायर,कीमत चार करोड़

June 16, 2016 | 12:39 PM | 2 Views
world-most-expensive-set-of-tyres-niharonline

दुनिया के सबसे महंगे कार के टायरों को एक सेट संयुक्त अरब अमीरात में चार करोड़ रूपये में बेचा गया है। अनिवासी भारतीय के स्वामित्व वाली एक कंपनी जेड टायर्स ने इन टायरों का विकास किया है जिन पर 24 कैरट सोने का पानी चढ़ा है और इसमें हीरे जड़े गए हैं।टायर को बनाने के लिए इटली के ज्वैलरी निर्माताओं से मदद ली गई है।
    
इन टायरों के सेट को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में सबसे महंगे टायर सेट के रूप में स्थान दिया गया है। इस कंपनी के संस्थापक हरजीव कांधारी अनिवासी भारतीय हैं और कंपनी इस रकम को जेनिसेस फाउंडेशन को दान में देगी।

कांधारी ने बताया कि वह हमेशा ही अपनी टायर कंपनी की कामयाबी को कुछ हटकर सेलिब्रेट करने की सोचते थे। इसी मकसद से उन्होंने अपने सबसे बेहतर खरीदार के अनोखा टायर बनाया।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय