मोस्ट वांटेड छोटा राजन की गिरफ्तारी

October 26, 2015 | 05:39 PM | 2 Views
chota rajan arrested in indonesia-niharonline

सीबीआई निदेशक अनिल सिन्हा ने कहा कि सीबीआई के इंटरपोल के माध्यम से किए गए अनुरोध पर बाली पुलिस ने छोटा राजन को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

इंडोनेशिया के बाली के एक रिजॉर्ट से अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को गिरफ्तार कर लिया गया है। काफी लंबे समय से फरार चल रहे छोटा राजन को ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने रविवार को इंडोनेशिया के बाली स्थित रिजॉर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। राजेंद्र सदाशिव निकल्जे उर्फ छोटा राजन कई मामलों में भारत में वांटेड है। पुलिस ने उसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया है।

बाली पुलिस के प्रवक्ता हेरी वियांतो ने एएफपी को बताया कि 55 वर्षीय छोटा राजन को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ इंटरपोल ने 1995 ने वारंट जारी किया था। दिल्ली पुलिस समेत कई प्रदेशों में मोस्ट वांटेड छोटा राजन पर हत्या के 16 मामले चल रहे थे।

बताया जा रहा है कि सितंबर में ही पता चला था कि छोटा राजन ऑस्ट्रेलिया में रह रहा है। इसके बाद इंटरपोल अलर्ट जारी हुआ।

गौरतलब है कि छोटा राजन पहले अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद के साथ काम करता था, लेकिन बाद में उसने अपना अलग गैंग बना लिया। पिछले कई सालों से दोनों के बीच बड़ी गैंगवार भी चल रही थी। इस बीच कई बार दाउद ने छोटा राजन को मरवाने की भी कोशिश की।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय