इंडोनेशिया में मिलिट्री प्लेन क्रैश,40 लोगों की मौत

June 30, 2015 | 05:36 PM | 1 Views
indonesia_plane_crash_niharonline

इंडोनेशिया में एक मिलिट्री प्लेन मेदान शहर के रिहाइशी इलाके में क्रैश हो गया।इस घटना में 40 लोगों की मौत हो गई।स्थानीय मीडिया के मुताबिक हरक्यूलस प्लेन की चपेट में शहर के दो घर और एक कार आ गई, जिसके बाद उसमें धमाका हो गया।हादसे के कुछ देर पहले ही शहर के एयरपोर्ट से प्लेन ने उड़ान भरी थी।सेना के प्रवक्ता फाउद बसाय ने बताया कि क्रैश होते वक्त प्लेन पर 12 क्रू मेंबर्स थे।हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।एक स्थानीय निवासी ने बताया कि उसने देखा, प्लेन एयरपोर्ट की तरफ से आ रहा था और यह इधर-उधर हिलते हुए नीचे गिर गया।इसके बाद इलाके में केवल धुआं-धुआं था।मेदान शहर में दस साल के भीतर तीसरी बार कोई प्लेन क्रैश हुआ है।इससे पहले सितंबर 2005 में बोइंग 737 भी क्रैश हुआ था।इसमें143 लोगों की मौत हुई थी।इसके बाद 2009 में एक मिलिट्री एयरक्राफ्ट मेदान शहर में क्रैश हुआ था।वहीं 2009 में इंडोनेशिया की मिलिट्री का ट्रांसपोर्ट प्लेन सेना और उनके परिवारवालों को लेकर जा रहा था जो जावा में क्रैश हो गया।इसमें 98 लोग मारे गए थे।इसके अलावा, जकार्ता के पूर्वी इलाके में 2012 में इंडोनेशियन एयरफोर्स का एक विमान रिहाइशी इमारत पर क्रैश हो गया था, जिसमें 9 लोग मारे गए थे।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय