महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने बनाया सबसे लंबा शासन का रेकॉर्ड

September 09, 2015 | 02:18 PM | 2 Views
queen_elizabeth_niharonline

महज 25 साल की उम्र में महारानी का ताज पहनने वाली एलिजाबेथ द्वितीय इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अपना नाम दर्ज कराते हुए सबसे लंबे समय तक ब्रिटेन के शाही तख्त पर विराजमान होने वाली शासक बन गई हैं। ब्रिटेन के इतिहास में सबसे लंबे शासन का रेकॉर्ड अब तक क्वीन की परदादी क्वीन विक्टोरिया के नाम था। उन्होंने 63 साल, 216 दिन शासन किया । ब्रिटेन की सबसे उम्रदराज महारानी 89 वर्षीय एलिजाबेथ ने भारतीय समयानुसार दस बजे अपनी दादी महारानी विक्टोरिया का सबसे लंबे समय तक शासन करने का रिकार्ड तोड़ दिया।महरानी विक्टोरिया 63 वर्ष सात महीने दो दिन 16 घंटे और 23 मिनट तक ब्रिटेन की महारानी रही।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरुन ने इस मौके पर महारानी को बधाई देते हुए कहा कि पिछले 63 सालों में अपने शासन में दुनिया में स्थिरता कायम की और उनकी निस्वार्थ सेवा की न केवल ब्रिटेन बल्कि पूरे विश्व में प्रशंसा की गई।आज हमें इस अनूठे रिकार्ड के साथ ही सम्मान और प्रतिष्ठा के साथ उनके द्वारा की गई देश की सेवा का जश्न मनाना चाहिए।  अपने पिता की मृत्यु के बाद एलिजाबेथ ने छह फरवरी 1952 को महारानी का ताज पहना और इसके साथ वह शाही परिवार की 40वीं शासक बन गई।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय