मर गया दुनिया का सबसे मोटा आदमी

December 26, 2015 | 04:47 PM | 3 Views
world-s-most-obese-man-dies-niharonline

मैक्सिको में रहने वाले दुनिया के सबसे मोटे व्यक्ति अंद्रे मोरीनो सीपुलवेदा की हृदयगति रुक जाने से मौत हो गई। इस साल अक्टूबर में उनका वजन 444 किलोग्राम था।अक्टूबर में उन्होंने बेरिएट्रिक सर्जरी (वजन कम कराने के लिए कराई जाने वाली सर्जरी) कराई थी जिसके बाद उनका वजन कुछ कम हुआ था और वह बिना किसी बाहरी मदद के सांस ले रहे थे।
मोरिनो के प्रवक्ता कारमेन पालाकोस ने बताया कि इस समय वह सबसे मोटे व्यक्ति थे।मैक्सिको को मोटे लोगों के देश के तौर पर जाना जाता है और 2013 में उसे दुनिया के सबसे मोटे लोगों का देश घोषित किया गया था।

मोरीनो से पहले दुनिया में सबसे मोटे व्यक्ति का खिताब मैक्सिको के ही मैन्यूल उरीबे के नाम था, जो 597 किलोग्राम के थे।पिछले वर्ष 48 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय